लगभग 33 राज्यों में 20 हजार से कम एक्टिव केस, दिल्ली में भी थमी कोरोना रफ्तार, देखें राज्यवार आंकड़े

लगभग 33 राज्यों में 20 हजार से कम एक्टिव केस, दिल्ली में भी थमी कोरोना रफ्तार, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 74,299,042 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,669,982 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 305344 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9580402 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 145477 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,031,223 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 26,624 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 341 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 29,690 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.51 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.04 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 17 दिसंबर को 11,07,681 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 161,198,195 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के 33 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 20 हजार से कम एक्टिव केस हैं। जबकि केरल और महाराष्ट्र इन दोनों राज्यों में देश के कुल एक्टिव मामलों के 40 फीसदी मरीज हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर अब तक के सबसे कम स्तर 1.3 फीसदी पर पहुंच चुकी है। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 1.68 फीसदी है जो अब तक का सबसे कम स्तर पर है। दिल्ली में रिकवरी रेट 96.65 फीसदी पहुंच चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार कमजोर हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1226 नए कोरोना केस सामने आए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

4355

866856

7074

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

95

4719

61

अरुणाचल प्रदेश

241

16333

55

असम

3526

210808

1012

बिहार

5205

239109

1347

चंडीगढ़

494

18244

306

छत्तीसगढ़

17040

246054

3172

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3352

2

दिल्ली

10358

595305

10251

गोवा

978

48280

718

गुजरात 

12127

217935

4227

हरियाणा

6079

248172

2816

हिमाचल प्रदेश 

5966

45174

870

जम्मू एंड कश्मीर 

4076

112093

1837

झारखंड

1718

110125

1010

कर्नाटक

14389

881882

12004

केरल

60558

636814

2786

लद्दाख

423

8723

124

मध्य प्रदेश 

11446

215211

3468

महाराष्ट्र 

62218

1781841

48648

मणिपुर

1750

25512

336

मेघालय

557

12531

133

मिजोरम

158

3957

7

नागालैंड

538

11230

73

ओडिशा

2720

321309

1832

पुडुचेरी

339

36752

624

पंजाब

5837

151679

5189

राजस्थान

12779

282631

2608

सिक्किम

401

5037

123

तमिलनाडु

9692

784117

11968

तेलांगना

6888

273013

1513

त्रिपुरा

257

32532

378

उत्तराखंड

6074

78371

1408

उत्तर प्रदेश 

17593

547631

8177

वेस्ट बंगाल

18460

507070

9320

भारत में कुल मामले

305344

9580402

145477


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।